यूक्रेन का बड़ा दावा- रूस के 50 सैनिक किए ढेर, 6 विमान भी मार गिराए

Khoji NCR
2022-02-24 10:01:47

यूक्रेन पर रूस का हमला अभी भी जारी है। रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। रूस ने कहा कि वो सिर्फ युक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। रूस ने युक्रेन के एयरबेस को तबाह करन

े का भी दावा किया था। वहीं, यूक्रेन ने कहा कि रूस के हमले में उसके कुछ नागरिक मारे गए हैं। इसी बीच, यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के चार टैंकों को भी ध्वस्त किया है। यूक्रेन की सेना ने उसने पूर्वी शहर कीव के पास एक सड़क पर चार रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा लुहान्स्क क्षेत्र के एक शहर के पास 50 सैनिकों को भी मार डाला। सेना ने रूस के 6 लड़ाकू विमानों को भी मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के दावों का खंडन किया है। वहीं, यूक्रेन की बार्डर गार्ड सर्विस ने कहा कि उसके तीन जवान मारे गए हैं। इसके अलावा कई जख्मी भी हैं। यूक्रेन के 40 से ज्यादा सैनिक भी मारे गए वहीं, रायटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ने कहा कि युद्ध में 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और कई दर्जन घायल हुए हैं।

Comments


Upcoming News