आरओबी और आरयूबी देने पर पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु का जताया आभार : लतिका शर्मा।

Khoji NCR
2022-02-21 10:37:38

खोजी/नीलम कौर कालका। देश के पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कालका काली माता मंदिर पहुंचने पर कालका की पूर्व विधायक व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा ने उनका स्वागत क

या। इस मौके पर भाजपा नेता कृष्ण लाल लांबा, संजीव कौशल, तरसेम गुप्ता, विनोद सावरनी, निरुपमा शर्मा, किशोरी शर्मा, नराता राम राणा, हरीश मोंगा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके कर पूर्व विधायक लतिका शर्मा द्वारा पिंजौर व कालका में सुरेश प्रभु द्वारा आरओबी और आरयूबी देने के बाद पहली बार कालका आए सुरेश प्रभु का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद किया। सुरेश प्रभु ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लतिका शर्मा के बुलावे पर वह पहली बार काली माता मंदिर आए थे। वह दूसरी बार काली माता के चरणो समेत गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने आए है। इस बार उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने देश व प्रदेश की उन्नति व सुख समृद्धि की कामना मां व वाहेगुरु के चरणों में की है। उन्होंने प्रदेश की जमता का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के कारण वह यहां से राज्यसभा सांसद रहे और हरियाणा की जनता ने उन्हें जो प्यार व मान सम्मान दिया, जिसके लिए वह यहां की जनता के दिल से आभारी रहेंगे।

Comments


Upcoming News