कुलदीप को दिल्ली ने खरीदा, राजस्थान से खेलेंगे चहल, अमित मिश्रा अनसोल्ड

Khoji NCR
2022-02-12 13:31:08

नई दिल्ली, । दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन (IPL Mega Auction 2022) का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार नीलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइ

ंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाड़ियों की नीलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाड़ियों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया (BCCI) ने 10 खिलाड़ियों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन से जुड़े हर अपड़ेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ यजुवेंद्रा चहल को राजस्थान ने खरीदा, अमित मिश्रा अनसोल्ड दो करोड़ बेस प्राइस वाले यजुवेंद्रा चहल को मुंबई और दिल्ली ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद और राजस्थान भी बाद में रेस में आ गईं। राजस्थान ने 6.50 करोड़ में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले अमित मिश्रा को खरीदने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। राहुल चाहर को पंजाब ने खरीदा 75 लाख बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब और राजस्थान के अलावा मुंबई भी बाद में रेस में शामिल हो गई। पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा। कुलदीप यादव को दिल्ली ने खरीदा, जंपा अनसोल्ड कुलदीप यादव का बेस प्राइस एक करोड़ है। दिल्ली और पंजाब में इन्हें खरीदने के लिए होड़ लगी। दिल्ली ने दो करोड़ में उन्हें खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले एडम जंपा अनसोल्ड रहे। आदिल रशीद, मुजीब जदरान और इमरान ताहिर अनसोल्ड रहे तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनर्स की बोली लगी। आदिल रशीद का बेस प्राइस दो करोड़ है। वह अनसोल्ड रहे। अफगानिस्तान के मुजीब जदरान भी अनसोल्ड रहे। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इमरान ताहिर भी अनसोल्ड रहे। शार्दुल ठाकुर को दिल्ली ने 10.75 करोड़ में खरीदा, मुस्तफीजुर रहमान को भी खरीदा दो करोड़ बेस प्राइस वाले शार्दुल ठाकुर को खरीदने के लिए गुजरात, दिल्ली के बाद पंजाब किंग्स और चेन्नई भी रेस में कूद पड़ी। अंत में दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मुस्तफीजुर रहमान को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा। भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने खरीदा दो करोड़ बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खरीदने के लिए मुंबई और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और हैदराबाद ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदा। आरसीबी से खेलेंगे जोश हेजलवुड, लखनऊ से खेलेंगे वुड दो करोड़ बेस प्राइस वाले आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को खरीदने के लिए दिल्ली और लखनऊ में होड़ दिखी। बाद में मुंबई और आरसीबी रेस में शामिल हो गईं। आरसीबी ने 7.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। दो करोड़ बेस प्राइस वाले मार्क वुड को दिल्ली और लखनऊ ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद में मुंबई रेस में कूद पड़ी। लखनऊ ने 7.50 करोड़ में खरीदा। लाकी फर्ग्युसन को गुजरात ने खरीदा तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा के बाद लाकी फर्ग्युसन भी महंगे बिके।फर्ग्युसन का बेस प्राइस दो करोड़ है। दिल्ली और गुजरात ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। बाद आरसीबी और लखनऊ भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान ने खरीदा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का बेस प्राइस एक करोड़ है। लखनऊ और राजस्थान ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में गुजरात ने भी दिलचस्पी दिखाई। अंत में 10 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। दीपक चाहर को चेन्नई ने खरीदा दो करोड़ बेस प्राइस वाले दीपक चाहर के लिए दिल्ली और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में चेन्नई के अलावा राजस्थान भी होड़ में शामिल हो गई। चेन्नई ने उन्हें 14 करोड़ में खरीदा। उमेश यादव अनसोल्ड रहे। टी. नटराजन को हैदराबाद ने खरीदा विकेटकीपर्स के बाद तेज गेंदबाजों के लिए बोली लगी। टी. नटराजन का बेस प्राइस एक करोड़ है। हैदराबाद और गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ में खरीदा। बिलिंग्स भी अनसोल्ड, पूरन को हैदराबाद ने खरीदा दो करोड़ बेस प्राइस वाले सैम बिलिंग्स भी अनसोल्ड रहे। कैरेबियाई विकेटकीपर निकोलस पूरन को खरीदने के लिए चेन्नई और हैदराबाद में होड़ लगी। बाद में कोलकाता रेस में आ गई। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने खरीदा, साहा अनसोल्ड दिनेश कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ है। चेन्नई और आरसीबी ने दिलचस्पी दिखाई। दोनों में होड़ देखने को मिली। आरसीबी ने उन्हें 5.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। एक करोड़ बेस प्राइस वाले रिद्धिमान साहा अनसोल्ड रहे। जानी बेयरस्टो को पंजाब ने खरीदा 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले जानी बेयरस्टो को खरीदने के लिए दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई। पंजाब ने 6.75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। ईशान किशन को मुंबई ने खरीदा दो करोड़ बेस प्राइस वाले ईशान किशन को खरीदने के लिए मुंबई और पंजाब में शुरुआत में होड़ देखने को मिली। गुजरात और हैदराबाद ने बाद में दिलचस्पी दिखाई। काफी होड़ के बाद अंत में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा। अबतक इस आक्शन के वे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आइपीएल आक्शन इतिहास की बात करें तो युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। अबतक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। मैथ्यू वेड अनसोल्ड, रायुडू को चेन्नई ने खरीदा आलराउंडर खिलाड़ियों के बाद अब विकेटकीपर्स के लिए बोली लगी। मैथ्यू वेड का बेस प्राइस दो करोड़ है। वे अनसोल्ड रहे। अंबाती रायुडू के लिए चेन्नई और दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई। बाद में हैदराबाद भी रेस में जुड़ गई। दो करोड़ बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को चेन्नई ने 6.75 करोड़ में खरीदा।

Comments


Upcoming News