लता मंगेशकर के सम्मान में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया

Khoji NCR
2022-02-07 15:02:38

वाशिंगटन,। रविवार को भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुर कोकिला के निधन से भारत समेत दुनिया के कई देशों में उनके चाहने वाले बेहद गमगीन हैं। इस बीच, महान गायिका लता मंगेश

कर के सम्मान में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को आधा झुकाया गया है। वहीं, इसके पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति समेत अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीय सदस्यों ने रविवार को प्रसिद्ध पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। संयुक्त राष्ट्र महिला की सहायक एवं महासचिव अनीता भाटिया ने कहा कि भारत की कोकिला लता मंगेशकर नहीं रहीं। हम उनेक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही कहा कि उनकी खूबसूरत आवाज हमारी यादों और हमारे दिलों में अमिट रूप से अंकित है। बता दें कि अमेरिका ही नहीं विश्व के कई अन्य देशों से लता मंगेशकर को लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। इसमें प्रमुख रूप से फ्रांस, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देश शामिल हैं। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया की एक महान गायिका को खो दिया है। उनके गीतों को सुनकर पूरी दुनिया में इतने सारे लोगों को बहुत खुशी मिलती है।

Comments


Upcoming News