*स्वर कोकिला लता मंगेशकर को आजाद चौक युवा संगठन ने दी श्रद्धांजलि*

Khoji NCR
2022-02-07 13:49:46

नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ स्थानीय आजाद चौक परिसर में आजाद चौक युवा संगठन द्वारा स्वर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा मे सर्वप्रथ

स्वर कोकिला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व दो मिनट का मौन धारण किया गया। संगठन के संरक्षक विजय जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका थी। उन्हें भारत की 'स्वर कोकिला' की संज्ञा से नवाजा गया। लता मंगेशकर को पहली बार एक नाटक में अभिनय करने का अवसर मिला किंतु उनकी दिलचस्पी तो संगीत में थी। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने अपने मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। तथा उनको सर्वाधिक गीत रिकॉर्ड करने का भी गौरव प्राप्त हुआ है। संगठन के प्रधान लोकेश शर्मा ने बताया कि वह एक सच्ची देशभक्त थी। वह देश की गौरव थी उनके निधन से भारत ने एक हीरा खो दिया जिनकी भरपाई भारतवर्ष में कोई नहीं कर सकता। उन्होंने जो देश विदेश में अपने स्वर से नाम रोशन किया। जिसका हमारा भारतवर्ष हमेशा ऋणी रहेगा। यह समय हमारे पूरे देश के लिए बहुत ही दुख का समय है। लेकिन स्वर कोकिला दीदी हमेशा हम लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। इस मौके पर उप-प्रधान मोहित जिंदल, महासचिव भगत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, हर्ष तनेजा, बाल किशन सैनी, रिंकू जैन, अशोक सैनी, नरेश गोगिया, सुरजीत अरोड़ा, हर्ष चौधरी आदि ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments


Upcoming News