राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व 11 फरवरी से 11 मार्च तक 5 प्री राष्ट्रीय लोक अदालतों का किया जाएगा आयोजन : सीजेएम।

Khoji NCR
2022-02-05 14:33:42

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व अपने स्तर पर 11 फरवरी से 11 मार्च तक 5 प्री-राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में

जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च को किया जाएगा। इसी के दृष्टिगत इन प्री-राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन हर शुक्रवार किया जाना है। इन अदालतों का आयोजन 11 फरवरी, 18 फरवरी, 25 फरवरी, 4 मार्च तथा 11 मार्च को किया जाएगा। उन्होंने बताया इन प्री राष्ट्रीय लोक अदालतों में केवल उन्हीं मामलों को प्री-सेटलमेंट के लिया जाएगा जिनका राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटान किया जाना है।

Comments


Upcoming News