आरोग्यम दूध ● आरोग्यम आप तक पहुंचाता है A2 गाय और भैंस का दूध, 100 % शुद्धता ही हमारा संकल्प : छाया वत्स।

Khoji NCR
2022-01-31 14:35:12

खोजी/सुभाष कोहली कालका। A1 और A2 दूध का प्रोटीन कंपोनेंट 80% केसिन से बना होता है। आरोग्यम दूध की संचालिका छाया वत्स का कहना है कि UK से आयात की गई जर्सी गाय के दूध में A1 और A2 दोनों तरह के बीटा केसिन प्

रोटीन पाए जाते हैं। वहीं यूरोप से आयातित होल्स्टीन गाय के दूध में A1 प्रोटीन होता है। व्यावसायिक तौर पर उत्पादित ज्यादातर दूध और दुग्ध उत्पादों में A1 बीटा केसिन ही होता है। लेकिन देसी गाय इसलिए खास हैं क्योंकि इनके दूध में A2 बीटा केसिन प्रोटीन पाया जाता है। छाया के अनुसार A2 टाइप के दूध के सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, क्योंकि यह बेहतर प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। वहीं A2 दूध में प्रोलाइन की उपस्थिति बीटा कैसोमोर्फिन -7 को हमारे शरीर तक पहुंचने से रोकने में मदद करती है, साथ ही ऑटिज्म और न्यूरो विकारों जैसी पुरानी बीमारियों से भी बचाव करती है। A2 दूध के प्रकार में ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पोटेशियम से ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस प्रकार के दूध में विटामिन ए होता है जिससे ये आपकी आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है। आपको आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकता है। लगभग सभी भारतीय वैज्ञानिक इस विषय पर एकमत हैं। NBAGR (नेशनल ब्यूरोऑफ एनिमल एंड जेनेटिक रिसर्च) देश का सबसे बड़ा पशु अनुवांशिक शिक्षण संस्थान जिसे ICAR ने करनाल में स्थापित किया गया है। इसकी पहली रिपोर्ट में यह कहा गया था कि भारतीय गायों में A2 की मौजूदगी 98 प्रतिशत तक है और कुछ ब्रीड्स में यह सौ प्रतिशत भी वहीं सभी भैंसे पूर्ण रूप से A2 दूध देती हैं। भारतीय नस्ल की गायों जैसे साहीवाल, गिर, लाल सिंधी आदि से प्राप्त किया गया दूध A2 मिल्क की श्रेणी में आता है। इस मिल्क में A2 कैसिइन प्रोटीन पाया जाता है जिस वजह से इसका नाम A2 मिल्क रखा गया है। ये मिल्क ब्रेस्टफीडिंग से प्राप्त दूध, भैंसों, बकरियों और भेड़ों के समान ही होता है। छाया का कहना है कि दूध की सर्विस अभी पंचकुला और जीरकपुर में उपलब्ध है। सर्विस Youraarogyamstore.online वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक हेल्पलाइन नंबर :7901883244, 8146343244 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Comments


Upcoming News