जानें त्वचा के लिए आखिर क्यों इतनी फायदेमंद होती है मुल्तानी मिट्टी?

Khoji NCR
2022-01-27 14:11:52

नई दिल्ली, मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हेल्दी और खूबसूरत त्वचा के लिए सदियों से किया जा रहा है। यह न सिर्फ चेहरे बल्कि बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा

र बालों की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। क्या होती है मुल्तानी मिट्टी ये एक तरह की मिट्टी होती है, जिसमें एंटीसेप्टिक गुण होते है, जो त्वचा से जुड़ी एलर्जी में भी कारगर साबित हो सकती है। पानी या गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार किया जाता है जिसे चेहरे या फिर बालों पर लगाया जाता है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को चमकदार बनती है और मुहांसों, निशान, टैनिंग, आदि जैसे समस्याओं से छुटकारा भी दिलाती है। इस मिट्टी के पेस्ट को लगाने से त्वचा की अशुद्धियां, गंदगी और तेल हटता है और साथ ही झुर्रियां कम होती है। आइए जानें मुल्तानी मिट्टी के फायदे 1. एंटीसेप्टिक गुण: मुल्तानी मिट्टी में एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो कटे या घाव का इलाज कर सकते हैं। बस इसे चोट पर एक पेस्ट की तरह लगाएं और कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे। 2. एलर्जी को ठीक करती है: अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे एलर्जी वाली जगह पर लगा लें। 3. सूजन कम होती है: मुल्तानी मिट्टी ठंडी और आरामदायक गुणों से भरपूर होती है। इसको लगाने से चेहरे की सूजन काफी कम हो जाती है और स्किन फ्रेश दिखने लगती है। 4. ब्लड सर्क्यूलेशन बढ़ता है: यह शरीर के चयापचय को बढ़ाकर ब्लड सर्क्यूलेशन में सुधार करती है। बेहतर ब्लड सर्क्यूलेशन से शरीर से अनावश्यक डेड स्किन निकल जाती है। 5. पिग्मेंटेशन कम करती है: लगातार सूर्य के संपर्क में रहने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इसे नारियल पानी और चीनी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से त्वचा पर अगर पिग्मेंटेशन है तो कम हो जाती है।

Comments


Upcoming News