अयोध्या की तर्ज पर महोत्सव में ब्रहमसरोवर के पावन तट पर रोशन किए जाएंगे 2 लाख 25 हजार दीप

Khoji NCR
2020-12-23 11:37:52

प्रदेश में पहली बार एक साथ लाखों की संख्या में दीप जलाकर बनेगा इतिहास, अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में 33 से ज्यादा संस्थाओं के सहयोग से रोशन किए जाएंगे दीप, गीता स्थली ज्योतिसर में भी रोशन हो

ंगे हजारों दीप, 25 दिसम्बर को महोत्सव के समापन समारोह पर होगा दीपोत्सव, उपायुक्त ने ऐतिहासिक क्षणों को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कुरुक्षेत्र,(सुदेश गोयल):हरियाणा के इतिहास में पहली बार ब्रहमसरोवर के पावन तट पर अयोध्या की तर्ज पर 2 लाख 25 हजार से ज्यादा दीप रोशन किए जाएंगे। इन दीपों की रोशनी से ब्रहमसरोवर का पावन तट जगमगा उठेगा। इन दीपों की रोशनी सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंचेगी। इस दीपोत्सव में सभी दीप शहर की समास सेवी संस्थाओं के सहयोग से ही रोशन किए जाएंगे। यह दीपोत्सव अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में 25 दिसम्बर को सायं के समय होने वाले समापन समारोह में होगा। अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में 25 दिसम्बर को दीपोत्सव एक नया इतिहास बनाने जा रहा है। इस दीपोत्सव में शहर की 33 से ज्यादा संस्थाओं के माध्यम से 2 लाख 25 हजार दीप जलाए जाएंगे। यह दीप अयोध्या धर्मनगरी की तर्ज पर रोशन करने की व्यवस्था की जा रही है। इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष तौर पर डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से विशेष तौर पर आशीष मिश्रा और उनकी टीम के सदस्यों को बुलाया गया है। इस टीम ने ब्रहमसरोवर के पावन तट पर 2 लाख 25 हजार दीप जलाने की रुपरेखा भी तैयार कर ली है। अहम पहलू यह है कि आशीष मिश्रा और उनकी टीम के सदस्य शिवम मिश्रा, रोहित पाल, ज्ञान प्रकाश चौधरी अयोध्या में 5 से 6 लाख दीप रोशन कर विश्व रिकार्ड भी स्थापित कर चुके है। इसलिए कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव पर नए आयाम देने के लिए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के विशेष प्रयासों से इस टीम को बुलाया गया है। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव-2020 में 25 दिसम्बर का दीपोत्सव कुरुक्षेत्र ही नहीं महोत्सव के साथ देश-विदेश से जुड़े लाखों लोगों के लिए एक विशेष दिन होगा। इस महोत्सव के दीपोत्सव में एक नया इतिहास जुडऩे जा रहा है। इस दिन एक समय में 33 से ज्यादा संस्थाओं के सहयोग से एक साथ 2 लाख 25 हजार दीप जलाए जाएंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे और परम्परा अनुसार दीपदान भी करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रत्येक संस्था को ब्रहमसरोवर के घाटों पर एक निश्चित स्थान दिया जाएगा। इस निश्चित स्थान पर संस्था अपने सदस्यों के साथ दीप रोशन करेगी। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारियों की भी डयूटी लगाई गई है। इससे दीपोत्सव में संस्थाओं के साथ समन्वय बनवाने की जिम्मेवारी एसडीएम पिहोवा सोनू राम की लगाई गई है। इस मौके पर एसडीएम अखिल पिलानी, सीईओ अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी वैशाली सिंह, तहसीलदार चेतना चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। Attachments area

Comments


Upcoming News