आसान टिप्स की मदद से ऐसे पाएं तिरंगा मेकअप लुक!

Khoji NCR
2022-01-25 14:22:10

नई दिल्ली, गणतंत्र दिवस पर आमतौर पर लोग तिरंगे आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इस बार तिरंगा मेकअप ट्राई करें। भारत इस साल 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दि

वस मनाने जा रहा है। ऐसे में आपको भी अपनी मेकअप किट खोलनी चाहिए और खुद को तिरंगों में रंग लेना चाहिए। आमतौर पर आप केसर, हरा या फिर सफेद का नाखूनों पर इस्तेमाल नहीं करती होंगी, लेकिन इन रंगों से गणतंत्र दिवस पर कुछ खास कर सकती हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं कि गणतंत्र दिवस पर आप कैसे आसानी से सबसे अलग और नया लुक पा सकती हैं। गणतंत्र दिवस पर सबसे आसान लुक अपनाना है, तो हरे रंग का आइलाइनर लगा सकती हैं। हरे की जगह आप नीला, सफेद या केसर रंग भी आज़मा सकती हैं। आइलाइनर लगाकर आप उसे स्मज कर सकती हैं। विंग स्टाइल से भी काजल और लाइनर लगा सकती हैं। आप अपनी आंखों पर ट्राई-कलर यानी तिरंगा मेकअप भी आज़मा सकती हैं। आईलिड पर केसर, हरे और सफेद रंग को ब्लेंड करें। इस लुक को इलेक्ट्रिक ब्लू मसकारा से पूरा कर सकती हैं। आप पूरे चेहरे को एक केंवस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों पर हले और नीले रंग का आई-मेकअप करें और ऑरेंज रंग की लिप्सटिक लगाएं। फेस मेकअप के साथ आप नाखूनों के साथ भी एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। आजकल नेलआर्ट ट्रेंड में है और क्यों न इसे गणतंत्र दिवस पर आज़माया जाए। अपने नाखूनों को केसर, हरे और सफेद रंग में रंग सकते हैं।

Comments


Upcoming News