कालका से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की उम्मीदवार डिंपल लूंबा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार।

Khoji NCR
2020-12-23 10:24:11

सुभाष कोहली। कालका। पंचकूला नगर निगम चुनाव 27 दिसंबर को होने हैं, इसी को लेकर सभी उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। सभी राजनीतिक दल दिनभर सभा

ं, नुक्कड़ बैठक व घर-घर जाकर प्रचार करने में व्यस्त हैं। पंचकूला नगर निगम के वार्ड नं० 10 से भाजपा की ओर से पार्षद सीट पर डिंपल लूंबा चुनाव मैदान में है तथा वार्ड में डोर टू डोर जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। लूंबा ने दावा किया कि लोगों की ओर से उन्हें पूरा समर्थन दिया जा रहा है। वहीं कालका से पूर्व जिला उपाध्यक्ष गगन सिंह चौहान, भाजपा जिला सचिव विनोद शायरी, संजय सैणी आदि ने वार्ड नं० 10 में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों से भाजपा उम्मीदवार डिंपल लूंबा के पक्ष में घर-घर जाकर उनसे वोट देने की अपील की। गगन सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

Comments


Upcoming News