लोहड़ी इस बार क्यों न ट्राई करें ट्रेडिशनल लुक?

Khoji NCR
2022-01-13 13:34:27

नई दिल्ली, लोहड़ी साल का पहला त्योहार है, और इसे ख़ासतौर पर भारत के उत्तरी क्षेत्र में मनाया जाता है। लोहड़ी में लोग आग जलाकर उसके आसापस नाचते हैं, गजक, मूंगफली और रेवड़ी खाते हैं। महिलाएं लोहड

़ी के दिन सलवार सूट पहनकर तैयार होती है। लोहड़ी पर पारंपरिक तौर पर तैयार होने का मज़ा ही कुछ और है। अगर आप भी इस बार ट्रेडिशनल अटायर पहनना चाह रही हैं, और आइडियाज़ की तलाश है, तो क्यों न बॉलीवुड डीवाज़ को फॉलो किया जाए। लोहड़ी पर वैसे पारंपरिक तौर पर सलवार-सूट पहना जाता है। अगर आप पटयाला सूट पहनना चाह रही हैं, तो सारा अली खान से टिप्स लें। सारा की तरह का गुलाबी सलवार-सूट लोहड़ी पर परफेक्ट लगेगा। सर्दियों में आप स्लिक का सूट पर ट्राई कर सकती हैं। शहनाज़ गिल की तरह पिंक और ऑरेंज का कॉम्बीनेशन पहनेंगी तो सबसे अलग लगेंगी। आप इस अटायर के साथ परांदा भी पहन सकती हैं। करिश्मा कपूर अगर आप कुछ सिम्पल लेकिन एलीगेंट पहनना चाह रही हैं, तो करिश्मा से टिप्स लें। उन्होंने सफेद रंग का सूट पहना है, जो लोहड़ी पर सिम्पल और एलीगेंट लगेगा। आप भी इस लुक के साथ करिशमा की तरह लाइट मेकअप चुन सकती हैं। अगर आप सेमी-ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो कियारा की तरह शरारा सेट आज़मा सकती हैं। हल्के गुलाबी रंग का ये शरारा सेट किसी भी त्योहार के लिए परफेक्ट है। आप इन सभी लुक्स के साथ हल्का नैचुरल मेकअप, ट्रेडिशनल जूलरी और जूतियों को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही पंजाबी लुक के लिए परांदा लगा सकती हैं। हमें उम्मीद है कि आपको ये पारंपिक पहनावे के यह आइडियाज़ पसंद आए होंगे।

Comments


Upcoming News