देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक कांग्रेस की सोची समझी साजिश !!

Khoji NCR
2022-01-12 13:22:36

नारनौल: एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ नारनौल में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अरूण मंढाना के नेतृत्व में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को सुनियोजित रणनीति के तहत

ांग्रेस सरकार की साजिश बताया। ओबीसी मोर्चा भाजपा जिला महेंद्रगढ़ इसकी घोर निंदा करता है और जिला मुख्यालय पर जिला उपायुक्त के माध्यम से माननीय राज्यपाल दत्तात्रेय भण्डारू जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ओबीसी मोर्चा इस प्रदर्शन के माध्यम से मांग करता है की दोषियों को जल्द से जल्द बेनकाब किया जाए और उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर दंड दिया जाए।। क्योंकि प्रधानमंत्री किसी एक दल का नेता नहीं होता वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। गरीबों ,पिछड़ों ,दलितों और किसानों के साथ सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य करने वाले नरेंद्र मोदी जी सर्वमान्य लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। जिनका लोहा पूरा विश्व मान रहा है। लेकिन कांग्रेस और विरोधी लोग प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जैसे पद की सुरक्षा से खिलवाड़ करके अपने आलाकमान राहुल गांधी और सोनिया गांधी को खुश करने में लगी है। जो कांग्रेस एवं पंजाब सरकार की गिरी हुई मानसिकता का परिणाम है। दलगत राजनीति एक अलग विषय है जो कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा एवं सम्मान को बरकरार रखना पंजाब सरकार का दायित्व था। जिसमें पंजाब सरकार पूर्णतया असफल रही है। प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की अनुपस्थिति इस बात का पुख्ता सबूत है कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश विरोधी ताकतों की यह सोची समझी साजिश थी। प्रधानमंत्री का संवैधानिक पद और उनकी सुरक्षा का जिम्मा किसी एक राजनीतिक दल से जुड़ा ना होकर राष्ट्र की सुरक्षा एवं अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है।और पंजाब में कांग्रेस सरकार द्वारा बरती गई लापरवाही बहुत निंदनीय है। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए! इस प्रदर्शन में सुशील चौटाला, संदीप वर्मा, देवीलाल, सरिता जांगड़ा, सुनील वर्मा, राम सिंह प्रजापत, राम सिंह सैनी, रामानंद, मनमोहन आदि अनेक लोग शामिल थे

Comments


Upcoming News