*वर्तमान में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार भारी हिमपात की वजह से हरियाणा सूबे में बढ़ी ठिठुरन

Khoji NCR
2022-01-12 13:17:38

नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव )÷ आज भी अधिकांश स्थानों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, और साथ- साथ में शीतलहर की वजह से जिला महेंद्रगढ़ में लगातार आज भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखने

को मिली है। जिसके वजह से आम जन को शीत ऋतु के तीखे तेवर महसूस होने लगें हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज भी जिला महेंद्रगढ़ में कड़ाके की ठंड का और कोल्ड -डे का अहसास जारी है। क्योंकि अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है आज जिला महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कल मंगलवार के अधिकतम तापमान से 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई ,और इसी प्रकार नारनौल का आज़ अधिकतम तापमान16.0 दर्ज किया गया जिसमें 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई आज पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 3.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई हैं ।आज भी दो तीन दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो और औरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। बादलवाही की वजह से आज जिला महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई। आज जिला महेंद्रगढ़ में महेंद्रगढ़ , नारनौल, अटैली ,नांगल चौधरी, सतनाली, कनीना, सभी स्थानों पर सुबह से ही सूर्य भगवान ने दर्शन दे दिए थे, और सूर्य देव ने अपने उष्ण प्रभाव की वजह से दिन के समय आज शीत लहर और कड़ाके की ठंड में आमजन को थोड़ी राहत जरूर महसूस की । आज वुधवार को पूरे जिले पर कोहरा नहीं देखा गया क्योंकि कल दोपहर बाद उत्तरी बर्फिली तेज हवाएं फिर से चलने लगी थी। जिसकी वजह से इलाके से धूंध कोहरा छंट गया था परन्तु उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।परंतु आज वातावरण में नमी की मात्रा भरपूर की वजह से हल्की पवने जब चल रही है तो कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंड को और बढ़ा रही थी।पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों में हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। और आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी। और मकर संक्रांति तक सम्पूर्ण हरियाणा और पूरा जिला महेंद्रगढ़ में कंपकंपाने और हांड जमाने वाली वाली ठंड देखी जाएगी कल हल्की बादल वाही और हवाओं में तेजी नहीं होने पर एक बार फिर से कोहरा और धुंध छाया रहने की संभावनाएं बन सकतीं हैं डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल।

Comments


Upcoming News