रिकॉर्ड तोड बारिश के बाद सम्पूर्ण सूबे में आज कोल्ड-डे की स्थिति.

Khoji NCR
2022-01-10 13:18:53

नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ शीतलहर ने कड़ाकेदार ठंड के तीखे तेवरों से आगाज किया*। मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां के बाद शीत ऋतु ने अपना

रम तेवरों के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सोमवार सुबह से आसमान साफ है, लेकिन ठंड में इजाफा हुआ है। इलाके में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि आज़ सम्पूर्ण सूबे में सभी जिलों में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है आज सूबे में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस से 12.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। और न्यूनतम तापमान 4.1 से 10.9 तक दर्ज किया गया है भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज पूरे सूबे में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ पहले स्थान पर महेंद्रगढ़ और दुसरे स्थान पर नारनौल रहा है। आज सूबे में अलग अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान के आंकड़े निम्नलिखित हैं महेंद्रगढ़ 4.1और14.9डि.सेलि. नारनौल 5.7 और14.6डि.सेल्सि हिसार 7.2 और15.0डि.सेल्सि रोहतक 7.8 और13.9डि.सेल्सि सिरसा 8.8और16.0डि.सेल्सि अंबाला 8.9और 13.9डि.सेल्सि भिवानी 10.3और15.3डि.सेल्सि करनाल10.4और12.8डि.सेल्सि चंडीगढ़ 10.4और13.2डि.सेल्सि पंचकूला10.4और12.8डि.सेल्सि कुरुक्षेत्र 10.9और14.8डि.सेल्सि दर्ज किया गया।हवाओं की गति में तेजी की वजह से कोहरा और धुंध में कमी है परन्तु वर्तमान में वातावरण में नमी भरपूर मात्रा में नमी मौजूद हैं हवाओं की गति में कमी आने पर कोहरा में बढ़ोतरी होगी। और आगे आने वाले तीन -चार दिनों दिनों में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिसकी वजह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। इस बार कंपकंपाती सर्दी दिसंबर के साथ-साथ जनवरी औैर फरवरी में भी पड़ेगी। सुबह से ही सूर्य देव ने अपनी उष्ण किरणों के प्रभाव से आमजन को शीतलहर से राहत मिलने लगीं इसके साथ आसमान साफ रहेगा, बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह मौसम अब साफ और शुष्क ही रहेगा। सम्पूर्ण सूबे में बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी।आज हवा में नमी का स्तर 95 से 100 प्रतिशत रहा है । जबरदस्त बारिश की गतिविधियों ने किसानों की फसलों को अमृत वरदान दिया है। और हरियाणा एनसीआर में बढ़े हुए प्रदुषण से मुक्ति मिलीं है जिसकी वजह से पूरे इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा का जलस्तर में वृद्धि हुई है। डॉ चंद्रमोहन नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल*

Comments


Upcoming News