कस्बा हसनपुर में उपतहसील व बस स्टैंड स्थल का दौरा करते अधिकारी।

Khoji NCR
2020-12-22 11:51:57

व्यक्ति पर हमला कर 16 पशुओं को चुरा ले गए चोर होडल, डोरीलाल गोला सोमवार देर रात अज्ञात चोर एक व्यक्ति पर हमला कर उसके दर्जन भर से ज्यादा पशुओं को चुराकर ले गए। पीडित ने मामले की शिकायत मुंडकटी थ

ना पुलिस से की है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मानपुर निवासी फूलङ्क्षसह ने बताया कि वह रात में अपने घर के आंगन में सोया हुआ था। उसने पास ही उसके पशु बंधे थे। उसने बताया कि देर रात आवाज आने पर उसकी नींद खुल गई तो उसने देखा की एक व्यक्ति डंडो लेकर उसके पास खडा है। उसके जगते ही उक्त व्यक्ति ने उसके उपर डंडे से हमला कर दिया। फूलसिंह अपने घर में अंदर की ओर भाग लिया और दरबाजा बंद करदिया। फूलङ्क्षसह व उसके परिवार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर दौड लिए। ग्रामीणों को आता देख चोर वहां से फरार हो गए। फूलङ्क्षसह ने जब बाहर आकर देखा तो चोर उसके 16 पशुओं को चुराकर ले गए। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज करा पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments


Upcoming News