""आजादी का अमृत महोत्सव"" जीव विविधता संरक्षण पर ग्रामीण आंचल में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया|

Khoji NCR
2021-12-21 13:13:56

नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के मार्गदर्शन के अनुसार ग्राम पंचायत मारोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव

ें जैव विविधता के उपलक्ष पर विद्यालय प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला संयोजक देशराज शर्मा ने आजादी का अमृत के उपलक्ष पर नदियों व नेहरू की स्वच्छता पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को जागरूक किया | साथ ही उन्होंने बताया कि भारत प्राचीन समय से ही नदियों का देश रहा है और गंगा यमुना सरस्वती जैसी पवित्र नदियों का उद्गम स्थल रहा है, उन्होंने कहा कि नदियां हमारे जीवन में सामाजिक आर्थिक एवं धार्मिक महत्व रखती है , उनका मानना है कि हमें गंगा नदी को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए , क्योंकि गंगा एक नदी ही नहीं , यह हमारी भावनाओं से जुड़ी हुई है जैव विविधता के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन जैव विविधता पर आधारित है | हरियाणा राज्य बोर्ड द्वारा सभी गांव में पाई जाने वाली वनस्पति जीव जंतु वह कीड़े मकोड़ों का सर्वे के आधार पर रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है , इसलिए जैव विविधता का संरक्षण करना अति आवश्यक है | इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य महेंद्र सिंह लूणी वाल ने जैव विविधता के संरक्षण के लिए विद्यार्थियों से शपथ दिलवाई | इस अवसर पर सुभाष चंद वरिष्ठ जीव विज्ञान प्रवक्ता, श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव , ज्योति खन्ना , कविता, बंशीधर, मंजू यादव ,सत्यवती ,युधिष्ठिर कंप्यूटर टीचर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

Comments


Upcoming News