सुन्दर चौधरी बने उत्तराखण्ड की काशीपुर विधानसभा के प्रभारी

Khoji NCR
2021-12-17 13:21:15

नांगल चौधरी (कृष्ण कुमार)भाजपा नेता सुन्दर चौधरी मूलतः नांगल चौधरी विधानसभा के गाँव भेड़नटी से है पूर्व में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी उत्तराखंड भी रहे है , काशीप

ुर भाजपा संगठन के द्वारा उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव मे ज़िला उधमसिंह नगर की काशीपुर विधानसभा के प्रभारी के रूप मे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी गयी है। आज उत्तराखण्ड भाजपा के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियाणा के प्रवासी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें उनको यह जिम्मेदारी दी गयी। गौरतलब है कि सुन्दर चौधरी भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश मंत्री है ,उनको इससे पूर्व में राजस्थान विधानसभा चुनाव व गुजरात विधानसभा चुनाव समेत मध्यप्रदेश मे भी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ भाजपा संगठन द्वारा दी गयी थी, जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया। सुन्दर चौधरी की पहचान भाजपा के एक मज़बूत और निस्ठावान कार्यकर्ता के रूप मे की जाती है। सुन्दर चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी श्री ओम प्रकाश धनकड जी द्वारा व हरियाणा प्रवासी कार्यकर्ता चुनाव प्रभारी श्री संदीप जोशी जी पूर्व प्रदेश महामंत्री जी द्वारा जो काम उन्हें दिया गया है उसे पूरी निष्ठा से पूरा करूँगा, आज से पहले भी जो जिम्मेदारियाँ पार्टी द्वारा दी गयी हैं उन्हें पूरा प्रयास किया और आगे भी करता रहूँगा। उत्तराखण्ड चुनाव को लेकर सुन्दर चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरन्तर प्रगति के पथ पर आगे बध रहा है। आगामी चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता में भी बहुत उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Comments


Upcoming News