विधायक ने रिचार्ज व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ दोहान नदी का किया निरीक्षण

Khoji NCR
2021-12-15 13:51:29

नारनौल ₹अमित कुमार यादव )÷ नांगल चौधरी के विधायक डा. अभय सिंह यादव ने आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दोहान नदी का हमीदपुर बांध से बदोपुर राजस्थान सीमा तक निरीक्षण किया। पिछली बरसात में न

दी को विपरीत ढाल में खोदकर 7 किलोमीटर की दूरी पर बदोपुर गांव के पास पानी डालकर नदी में रिचार्ज की व्यवस्था की थी। अब इस व्यवस्था में आगे सुधार करने के लिए और इसे सुदृढ बनाते हुए इसको स्थाई बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया। लगभग 2 घंटे नदी में पैदल चलकर अलग-अलग बिंदुओं पर अलग-अलग स्थानों पर चर्चा की गई। डा. यादव ने बताया के पिछले प्रयास से उत्साहजनक परिणाम मिले हैं तथा मात्र 1 महीने पानी चलने से आसपास के जलस्तर में सुधार हुआ है। अतः इस व्यवस्था में सुधार करते हुए आगामी वर्षा ऋतु में पूरी अवधि इसे चला कर क्षेत्र की भूमिगत जल व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें इस नाले को चौड़ा करते हुए उसको विस्तृत बनाया जाएगा ताकि इस 7 किलोमीटर की दूरी में सारा क्षेत्र रिचार्ज हो सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस जिले में अन्य कई स्थानों पर भी रिचार्ज की व्यवस्था में सुधार करने की योजना है जिसमें विशेषकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के शुष्क इलाके में भी अनेक गांवों में बड़े-बड़े जोहड़ बनवा कर नहर से पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र की जल व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हो चुका है और प्रयास रहेगा कि वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पानी लाकर पूरे महेंद्रगढ जिले को हरित क्षेत्र में परिवर्तित किया जाए। इस उद्देश्य से कई नेहरों के जीर्णोद्धार का काम किया जाएगा जिससे नहर की क्षमता को जहां आवश्यक हो बढ़ाया जा सके। डॉक्टर यादव ने मुख्यमंत्री हरियाणा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक सहयोग से ही यह सब संभव हो पाया है।

Comments


Upcoming News