अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां ले सकते हैं प्रतियोगिता में भाग

Khoji NCR
2021-12-13 13:55:03

नारनौल, 13 दिसंबर। खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2021 का आयोजन 25 खेलों के लिए अंडर 18 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता आगामी 5 फरवरी से 14 फरवरी तक हरियाणा में आयोजित की जाएंगी। इससे पहले विभिन्न

टीम इवेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि लडï़कियों की कबड्डïी खेल का ट्रायल 19 दिसंबर को तथा लड़कों की 20 दिसंबर को रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में होगा। इसी प्रकार लड़कियों की खो-खो व हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 19 दिसंबर को व लड़कों का 20 दिसंबर को हिसार के महाबीर स्टेडियम में किया जाएगा। लड़कियों की वालीबॉल व फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 19 दिसंबर को व लड़कों का 20 दिसंबर को कर्ण स्टेडियम में करनाल में किया जाएगा। लड़कियों की हॉकी खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 19 दिसंबर को व लड़कों का 20 दिसंबर को मार्कण्डेशवर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद कुरूक्षेत्र में किया जाएगा। लड़कियों की बास्केटबाल खेल प्रतियोगिता का ट्रायल 19 दिसंबर को व लड़कों का 20 दिसंबर को कैथल के स्टेडियम सैक्टर-21 में किया जाएगा। उन्होंंने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ आईडी प्रूफ आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र, स्टेट डोमिसाइल एवं अपनी फोटो ट्रायल के लिए तिथि अनुसार ट्रायल स्थल पर सुबह 9 बजे लेकर पंहुचना सुनिश्चित करें। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Comments


Upcoming News