नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में 8 व 9 को जिला स्तरीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Khoji NCR
2021-12-05 09:33:38

प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु का कोई भी युवा ले सकता है भाग नारनौल, एनसीआर हरियाणा (अमित कुमार यादव)÷ हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से आगामी 8 व 9 दिसम्बर को नेताजी सुभाष चन्द्र ब

स खेल स्टेडियम नारनौल में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु का कोई भी युवा भाग ले सकता है। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि 8 दिसम्बर को सामुहिक प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य, लोक गीत व अप्रतियोगिता श्रेणी की प्रतियोगिताएं होंगी। 9 दिसम्बर को नाटक व सभी प्रकार की एकल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को विधा अनुसार सुबह 9 बजे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में रिपोर्ट करनी होगी। सभी प्रतिभागियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति व संबंधित शिक्षा संस्थान व स्वैच्छिक संस्थान के मुखिया से सत्यापित पत्र भी लाना होगा। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव में नाटक, लोक नृत्य, लोक गीत आदि की सामुहिक प्रतियोगिताएं होंगी। शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिताओं में मणीपुरी, ओडिसी, भरत नाटयम, कथक व कुचिपुडी नृत्य शामिल होंगे। शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी व कर्नाटकी की अलग प्रतियोगिता होगी। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हारमोर्निम लाईट, गिटार, सितार, बांसुरी, तबला, मृदंगम, वीणा वादन की प्रतियोगिताएं होंगी। अप्रतियोगिता श्रेणी की प्रतियोगिता में हरियाणवी विधा से संबंधित कोई भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अन्य जानकारी के लिए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में कार्यरत वाईसीओ से सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

Comments


Upcoming News