पंकज शर्मा, वेवसाहिक प्रकोष्ठ हरियाणा के जिला पंचकूला से सह-संयोजक नियुक्त।

Khoji NCR
2021-11-22 08:54:33

खोजी/नीलम कौर कालका। स्थानीय भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता कमल शर्मा के सुपुत्र पंकज शर्मा को उनके अनुभव व पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए सीता राम मित्तल, प्रदेश संयोजक, वेवसाहिक प्रकोष्ठ हरि

याणा की ओर से वेवसाहिक प्रकोष्ठ हरियाणा के जिला पंचकूला से सह-संयोजक मनोनीत किया गया है। पंकज शर्मा ने अपनी नियुक्ति को लेकर बताया कि प्रदेश भर में 23 बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रदेश सदस्य मनोनीत किया गया है, जिसमें जिला पंचकूला से उनका नाम शामिल है। इससे पहले वह 3 साल बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके है। कमल शर्मा ने बताया कि 2001 में जब सुभाष बराला युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, उस समय उनके पुत्र पंकज शर्मा ने केवल 11 वर्ष की उम्र में ही अपने पिता कमल शर्मा के साथ कालका से गोहाना तक पदयात्रा की थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल उस समय बीजेपी हरियाणा संगठन मंत्री थे, जिन्होंने प्रसिद्ध काली माता मंदिर में हवन उपरांत पदयात्रा शुरू करवाई थी। कमल शर्मा ने हर्ष के साथ बताया कि हमारी तीसरी पीढ़ी को मनोहर लाल के नेतृत्व में बीजेपी के साथ जुड़कर सेवा करने का मौका मिला है। कमल शर्मा के पिता दीना नाथ शर्मा, जो आरएसएस के साथ जुड़कर मनोहर लाल के साथ मिलकर कार्य कर चुके है। कमल शर्मा ने बताया कि साल 1987 से बीजेपी के साथ जुड़कर उन्हें अनेक पदों पर कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वर्ष 1990 में राम जन्मभूमि मुद्दे पर सक्रिय तौर पर कार्य करते हुए उन्नाव में गिरफ्तारियां दी थी। एकता यात्रा में, जिसका नेतृत्व मोदी जी कर रहे थे, उनके साथ भी उन्होंने गिरफ्तारियां दी थी। पंकज शर्मा द्वारा की गई कड़ी मेहनत व ईमानदारी को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। अब उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनका बेटा पंकज शर्मा पार्टी की सेवा करने के लिए उतरा है। पंकज शर्मा पेशे से वकील है व सरकार की तरफ से 4 सरकारी पैनलों पर नियुक्त है। हर रविवार सुबह 11 से 2 बजे तक निसहाय व लाचार लोगों को कानूनी सलाह मुफ्त में देते है, यह कार्य पिछले 7 साल से कर रहे है। अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, सीता राम मित्तल प्रदेश संयोजक, वेवसाहिक प्रकोष्ठ हरियाणा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व पूर्व विधायक लतिका शर्मा का धन्यवाद करते हुए विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी ईमानदारी व लग्न से निभाएंगे तथा पार्टी की मजबूती ओर बेहतरी के लिए सबको साथ लेकर एकजुट होकर काम करेंगे।

Comments


Upcoming News