दहेज का दंश, कार सबसे बड़ी मांग, पानीपत में विवाहिता को घर से बाहर निकाला जा रहा

Khoji NCR
2020-12-21 06:11:51

पानीपत, । दहेज का लालच महिलाओं पर भारी पड़ रहा है। ससुराल वाले कार न लाने व बच्ची पैदा होने पर बहुओं को घरों से बाहर निकाल रहे हैं। पीड़ित महिलाएं इंसाफ के लिए थानों के चक्कर लगा रही हैं। उनके स

वजन भी परेशान हैं। गत दिनों हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने महिला थाने की निरीक्षण कर कहा था कि दुखद हैं की 21वीं सदी में भारत में महिलाएं कुरीतियों से जूझ रही हैं। पानीपत के रिसपुर गांव में महिला रामरती पर हुए अत्याचार की घटना दर्शाती है कि महिलाएं अपने ही परिवार में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं को थाने में जाकर शिकायत देनी होगी, ताकि अपराधियों को सजा मिल सके। इसके बावजूद महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। केस: एक- दहेज में कार न लाने पर पर घर से निकाला थाना माडल टाउन क्षेत्र की एक कालोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि सात फरवरी 2018 को उसकी शादी हुई थी। ससुराल वाले दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ित करने लगे। पति, ससुर, सास और चाचा ससुर उसे ताने देने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपितों ने उसे तंग करना बंद नहीं किया। उसे घर से निकाल दिया है। माडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस : दो-बेटी पैदा हुई को घर से निकाला महिला ने सीएम विंडो में शिकायत दी है कि 28 फरवरी 2018 को उसकी सेक्टर-29 थाने क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। उनके पिता ने शादी में 15 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में कार न लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। चार फरवरी 2019 को उसने बेटी को जन्म दिया। इससे खफा पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट की। उसे बेटी सहित घर से बाहर निकाल दिया। सेक्टर-29 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस: तीन- कार ने लाने पर गर्भवती महिला को घर से निकाला इसराना थाना क्षेत्र केएक गांव की महिला ने एसपी को शिकायत दी कि 31 मार्च 2018 को उसकी शादी हुई थी। पति, ससुर, सास और देवर दहेज में कार न लाने पर प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपित हरकतों से बाज नहीं आए। सास ने गर्दन दबा मारने का प्रयास किया। इसकी वीडियो रिकार्डिंग उसके भाई के पास है। आरोपितों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसराना थाने में मामला दर्ज है।

Comments


Upcoming News