सकेतड़ी में झुग्गियां जलने से बेघर हुए लोगों की मदद के लिए आगे आये कालका स्थित संगठनों के लोग।

Khoji NCR
2020-11-17 09:52:25

सुभाष कोहली। कालका। दिवाली के दिन शाम को सकेतड़ी गांव की 80 झुग्गियों में लगी आग से सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। इस अग्निकांड में जहां झुगी-झोपड़ी वालों का आशियाना छीन गया, वहीं विभिन्न सामाजिक संस्

थाओं के लोग और कई समाजसेवी इन बेघर हुए लोगों की मदद के लिए आगे आये हैं और इनके पुनर्वास का काम शुरू किया है। इसी कड़ी में कालका स्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गगन सिंह चौहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सुनीता सिंह, महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता सुदर्शन रानी अरोड़ा, आशा चौहान व अन्य महिलाओं ने मिलकर बेघर हुए लोगों के लिए कपड़े मुहैया करवाये। गगन सिंह चौहान ने आजकल की बढ़ती ठंड से बचाव के लिए बेघर हुए लोगों की मदद के लिए प्रशासन से भी गुहार लगाई है।

Comments


Upcoming News