हमले में चार घायल, दर्जनभर लोगों पर केस दर्ज

Khoji NCR
2020-12-21 06:04:06

यमुनानगर : दो जगहों पर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया। राजेश कालोनी निवासी विनोद कुमार ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहल

े मुनीष से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। तब बीच बचाव कर मामला सुलझ गया था। आरोप है कि 13 दिसंबर की रात जब वह कालोनी में किसी काम से जा रहा था तो मुनीष ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुनीष व उसके तीन अन्य साथियों पर विभिन्न धाराओं में हमला कर लिया। जांच अधिकारी एसआइ राकेश कुमार ने बताय कि तीनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, जगाधरी की विश्वकर्मा कालोनी के देवीशरण ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रहीश उर्फ मियां उससे किसी बात को लेकर काफी समय से रंजिश रखता है। 18 दिसंबर की रात जब वह अपने जानकार कालोनी के ही इंद्र कुमार व अग्रसेन चौक पर रहने वाले सूरज कुमार के साथ जा रहा था तो रहीश ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ गुप्ता पैलेस के सामने उस पर डंडों, लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रहीश व उसके 10-12 साथियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच चल रही है।

Comments


  • IbuZeCJV

    wVavdhcXYyLes

Upcoming News