तावडू के गांव जौरासी के सरकारी स्कूल से लाखों की चेारी, मामला दर्ज।

Khoji NCR
2020-12-20 11:05:45

तावडू, : उपमंडल के गांव जौरासी में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाखों रूपए का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने विद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर क

र्रवाई शुरू कर दी है। गांव खोरीकलां पुलिस चौकी के एएसआइ देवी सिंह ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गत शनिवार की रात विद्यालय में अज्ञात चोरों ने विद्यालय से लाखों रूपए का सामान चुरा लिया। विद्यालय से स्मार्ट रूम व डीटीएच कक्षा का ताला तोडक़र 2 इंवर्टर, 2 एलईडी टीवी-43, 2 कंप्यूटर सेट, 1 प्रिंटर, 3 बैटरी, 1 एलसीडी सहित अन्य सामान चुना कर ले गया। कंप्यूटर में कार्यालय का पूरा रिकार्ड था, जिसे अज्ञात चुरा ले गए। पुलिस ने विद्यालय के प्रिंसिपल की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments


Upcoming News