चीन की धमकी के बीच ताइवान ने विवादित दक्षिण चीन सागर में भेजी पनडुब्बी

Khoji NCR
2021-11-09 08:28:52

ताइपे, । चीन और ताइवान के बीच तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच, चीव की धमकी के बाद ताइवान की ओऱ से विवादित दक्षिण चीन सागर में एक पनडुब्बी भेजी गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ताइवान के राष्

ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि उसने अपने विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप ताइपिंग के पास सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए एक हाई लुंग पनडुब्बी भेजी है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच ताइवान पर पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बजाय कम्युनिस्ट शासन ताइपिंग और ताइवान के अन्य द्वीप डोंगशा पर नियंत्रण करने की कोशिश कर सकता है। लिबर्टी टाइम्स ने बताया कि तटरक्षक प्रशासन द्वीपों के पास गश्त के लिए जहाजों को भेजता है लेकिन नौसेना के हाई लुंग ने क्षेत्र में नियमित अभ्यास में भाग लिया। चीन ने ताइवान की सीमा में भेजे 20 फाइटर जेट चीनी सेना के हमले के मंडराते खतरे के बीच ड्रैगन ने एक बार फिर से ताइवान की सीमा के पास पिछले 24 घंटे में 20 फाइटर जेट भेजे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में ये चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन के पास आए। उसने बताया कि शनिवार शाम चीन ने पहले 10 जे-16 और 6 चेंगदू जे-10 विमान भेजे। चीनी वायुसेना के इन विमानों ने ताइवान के हवाई रक्षा सीमा के पास दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में घुसे। यह ताइवान के प्रतास द्वीप के पूर्वोत्‍तर में है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अगली शाम 4 और चीनी फाइटर जेट ने एडीआईजेड का उल्‍लंघन किया। चीन की इस दादागिरी के बाद ताइवान ने भी अपने फाइटर जेट भेजे और रेडियो पर चेतावनी दी। यही नहीं ताइवान ने अपनी एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों को भी चीनी विमानों की ट्रैकिंग के लिए तैनात कर दिया।

Comments


Upcoming News