हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

Khoji NCR
2021-11-08 08:30:04

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर 20 स्थित भगवान विश्वकर्मा भवन में आयोजित भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप म

ें शिरकत की व भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया। गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा भवन के निर्माण में सहयोग के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की भी घोषणा की। भगवान विश्वकर्मा नमन् समारोह में नगर निगम के महापोर कुलभूषण गोयल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्याम लाल जांगड़ा, तेलु राम जांगड़ा, पार्षद सुशील गर्ग तथा पार्षद हरेन्द्र मलिक अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा चंद्रप्रकाश ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जैसा इंजिनियर कोई भी नहीं है। भगवान विश्वकर्मा ने विश्व की निर्माण का कार्य किया है, तभी सभी लोग उन्हें देवता के रूप में पूजते हैं। हमें उनकी शिक्षाओं व दिखाए गए मार्ग से सीख लेनी चाहिए। जैसे बृहमा ने सृष्टि की रचना की वैसे ही भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दिया था, उस पर काम करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में इस आंकड़े को हरियाणा में 1000 लड़कों पर 935 लड़कियां तक पहुंचाने का कार्य किया है, परंतु पहले की सरकारों में यह आंकड़ा 1000 लड़कों पर 837 लड़कियों का था। प्रधानमंत्री की सोच है कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ और हमारे मुख्यमंत्री ने इसमें एक कड़ी और जोड़ते हुए बेटी को खेल खिलाओ का भी संदेश दिया है, जिसका परिणाम टोक्यो ओलंपिक में देखने को मिला जहां पर लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा मेडल लाकर इस संदेश को प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब व जरूरतमंदों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नौकरियों में पारदर्शिता लाते हुए मैरिट के आधार पर योग्य व्यक्तियों को नौकरियां मिली हैं और हाल ही में हरियाणा पुलिस में सब इंसपेक्टर की परीक्षा का परिणाम आया है जिसमें परीक्षा पास करने वाले योग्य व्यक्तियों को नौकरियां मिली है जिनमें कुछ लड़कियां भी चयनित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के हर जिला में जमीन की रजिस्ट्रियों को सरल बनाने के लिए तहसीलदार के अलावा नगराधीश व एसडीएम को भी रजिस्ट्रियां करने की शक्तियां प्रदान की हैं ताकि लोग बिना विलंब के अपने प्लाट/दुकान/मकान की रजिस्ट्रियां करवा सकें। इस अवसर पर बेटी सानिया ने गीत के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश दिया, जिससे प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष ने सानिया को 1100 रूपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान रामफल जांगड़ा, सचिव संतराज जांगड़ा, सुदेश जांगड़ा, शमशेर सिंह जांगड़ा, दया राम जांगड़ा, रमेश चन्द्र तथा जांगिड़ ब्राह्मण कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News