ये 7 आयुर्वेदिक सुपरफूड्स वायरल इंफेक्शन्स के मौसम में नैचुरल तरीके से बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

Khoji NCR
2021-08-26 07:52:46

नई दिल्ली एक बार फिर साल का वो सीज़न का आ गया है जब वायरल बुख़ार, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले तेज़ी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी मज़बूत होनी च

ाहिए। सही मायनों में इम्यूनिटी को मज़बूत बनाना मुश्किल काम नहीं है। आपको बस अनुशासन का पालन करना है और स्वस्थ भोजन खाना है। प्राकृतिक उत्पादों, मसालों, जड़ी-बूटियों से युक्त अच्छा आहार, साबुत अनाज, अच्छी नींद, और नियमित व्यायाम की मदद से आप कुछ ही समय में अपने आंतरिक सिस्टम को मज़बूत कर सकता है। ऐसी कई हेल्दी खाने की चीज़ें हैं, जिन्हें आप फिट और सेहतमंद रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हर एक चीज़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को मज़बूत बनाने में मदद करती है। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी चीज़ों की जिन्हें आयुर्वेद में सबसे हेल्दी माना गया है। आंवला ये छोटे से हरे फल विटामिन का सबसे समृद्ध स्रोत हैं, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो प्राकृतिक तौर से शरीर की रक्षा प्रणाली को मज़बूत करने में मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आंवले में संतरे की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी होता है, जो इसे हेल्दी फल बनाता है। इसके अलावा इसमें फोलेट, विटामिन-ए, कैल्शियम, कॉपर और ज़िंक भी होता है। आंवला खाने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है, कोलोन साफ होता है, शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं, त्वचा साफ होती है, बालों का गिरना कम होता है और एक्ने की समस्या दूर होती है। आप आंवले को फल के तौर पर खा सकते हैं, या फिर इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसका जूस तैयार कर सकते हैं। खजूर पके या सूखे खजूर विटामिन-सी और आयरन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। विटामिन-सी सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है, जबकि आयरन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कुशलता से काम करने में मदद करता है। दिन में 2-3 खजूर खाना सेहतमंद रहने के लिए काफी है। आप इसे चीनी की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घी अगर आपको लगता है कि घी खाने से मोटापा आता है, तो आप ग़लत हैं। घी बेहद पौष्टिक होता है और आपके इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करके आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह विटामिन ए, के, ई, ओमेगा -3 और ओमेगा 9 आवश्यक फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। अपनी खाने में रोज़ाना कम से कम एक चम्मच घी को ज़रूर शामिल करें। गुड़ चीनी की जगह अगर आप गुड़ का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। गुड़ और चीनी में कैलोरी एक जैसी होती है, लेकिन चीनी में पोषक तत्व नहीं होते। गुड़ एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ज़िंक और सेलेनियम जैसे खनीज पदार्थों से भरपूर होता है। यह खनीज कई तरह के संक्रमणों से लड़ते हैं और इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं। इसमें आयरन, मैगनीशियम और पोटैशियम भी होता है। गुड़ आपके श्वसन प्रणाली को भी साफ करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

Comments


Upcoming News