हरियाणा गर्वन्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के जाकिर हुसैन को पुन: जिला प्रधान चुना गया।

Khoji NCR
2021-02-18 12:04:05

तावडू, 18 फरवरी (दिनेश कुमार): हरियाणा गर्वन्मेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन का जिला कमेटी नूंह को वरिष्ठ प्रांतीय उपप्रधान ईश्वर सिंह शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न कराया गया। इस चु

नाव में 7वीं बार जाकिर हुसैन को पुन: जिला प्रधान चुना गया। यह जानकारी नवनियुक्त जिला प्रैस सचिव नरेश अरोडा ने दी। जिला सचिव रामशरण को 1०वीं बार इसी पद पर चुना गया व तीसरी बार खुर्शीद अहमद को जिला कोषाध्यक्ष, उपप्रधान यादराम, जिला कार्यालय सचिव जयपाल, जिला प्रैस सचिव नरेश अरोडा को चुना गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रांतीय उपप्रधान ईश्वर सिंह शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को यूनियन की शपथ दिलाई। उन्होंने सरकार से आहवान किया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए। लंबित मांगों में सभी कर्मचारियों को आईटीआई ग्रेड देना, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करना व उन्हें पूरा मानदेय देना आदि अन्य मांगों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Comments


Upcoming News