श्रीलंका ने रविवार को हमास द्वारा इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर किए गए हवाई हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस हमले में अब तक एक श्रीलंकाई को मामूली चोटें आई हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने
कहा हम उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हमास द्वारा शनिवार (7 अक्टूबर) को इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले किए गए। श्रीलंका ने रविवार को इजरायल और फलस्तीन के बीच हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की है। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि 'श्रीलंका, इजरायल और फलस्तीन में हमलों और हिंसा में वृद्धि और इसके परिणामस्वरूप होने वाली जानमाल की हानि से बहुत चिंतित है।'श्रीलंका ने हिंसा को तत्काल रोकने और सभी पक्षों से नागरिक हताहतों को रोकने के लिए अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया। श्रीलंका ने व्यक्त की गहरी संवेदना शनिवर को हमास ने इजरायल पर हजारों रॉकेट दागे और दर्जनों लड़ाकों को गाजा पट्टी के पास इजरायली शहरों में भेजा। इस हमले में अब तक एक श्रीलंकाई को मामूली चोटें आई हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हम उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हैं।' श्रीलंका विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान श्रीलंका मिशन तेल अवीव और रामल्ला में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले श्रीलंकाई लोगों के संपर्क में हैं। बयान में कहा गया, 'श्रीलंका 1967 की सीमाओं के आधार पर साथ-साथ रहने वाले दो राज्यों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत मापदंडों के अनुरूप बातचीत के जरिए समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।' घायलों की संख्या बढ़कर 1,864 हुई इस बीच, हमास के आतंकी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 1,864 हो गई है। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने घायलों और अस्पताल में भर्ती इजरायलियों की संख्या पर स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी है। वर्तमान में,326 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, 359 को मध्यम चोटें हैं, और 19 की हालत गंभीर है। वहीं, 20 लोगों का इलाज किया जा रहा है और 821 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सा कर्मियों द्वारा 223 और व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।
Comments