प्राइम पर पहुंची रणबीर कपूर की 'शमशेरा', इन वेब सीरीज और फिल्मों के साथ मनाइए यह वीकेंड

Khoji NCR
2022-08-19 10:08:56

नई दिल्ली, शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के साथ शुरू हुए इस वीकेंड में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। कई नई वेब सीरीज और फिल्में आयी हैं, जिनके साथ आप अपना वीकेंड

ुजार सकते हैं। कुछ दिलचस्प वेब सीरीज और फिल्में इस वीकेंड की लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल- द पीलीभीत सागा और रणबीर कपूर की शमशेरा भी शामिल हैं। प्राइम वीडियो पर शमशेरा शुक्रवार को स्ट्रीम कर दी गयी है। यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, मगर फ्लॉप रही। शमशेरा में संजय दत्त और वाणी कपूर मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। रणबीर शमशेरा और बल्ली नाम की दो भूमिकाओं में हैं। दोनों बाप-बेटे हैं। फिल्म की कहानी एक काल्पनिक ट्राइब को शुद्ध सिंह के चंगुल से आजाद करवाने की थीम पर आधारित है। यह फिल्म ब्रिटिश काल में सेट है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम की गयी है। जी5 पर दुरंगा सीरीज रिलीज हो गयी है। यह क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें गुलशन देवैया और दृष्टि धामी लीड रोल्स में हैं। यह कोरियन सीरीज फ्लॉवर ऑफ इविल का अडेप्टेशन है। इस सीरीज के क्रिएटर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के पति और निर्माता गोल्डी बहल हैं। कुल नौ एपिसोड की सीरीज के पहले दो एपिसोड का निर्देशन प्रदीप सरका ने किया है, जबकि बाकी एपिसोड्स का निर्देशन एजाज खान ने किया है।

Comments


Upcoming News