'आर्यन कोई फिल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है...' शाह रुख खान के बेटे पर एक्टर ने कही ये बड़ी बात

Khoji NCR
2021-11-01 08:37:06

नई दिल्ली, । बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। पिछले महीने एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खा

, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लंबी कानून लड़ाई के बाद आर्यन खान को 28 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं 30 अक्टूबर को आर्यन खान आर्थर रोड जेल से छूटकर अपने घर मन्नत आ गए। जेल से छूटने के बाद आर्यन खान का शाह रुख खान के फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। फैंस के इस स्वागत को देख अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में डेब्यू किए बिना ही शाह रुख खान के बेटे सुपरस्टार बन गए हैं। केआरके ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए कही है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। केआरके कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखते रहते हैं। वह फिल्मी सितारों पर भी खुलकर बात करते रहते हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए लिखा, 'जिस तरह से आज लोगों ने मन्नत के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर आर्यन खान के आने का स्वागत किया, उससे यह साबित हो गया, कि आर्यन कोई फिल्म करने से पहले ही स्टार बन चुका है।' सोशल मीडिया पर केआरके के यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शाह रुख खान के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि एनसीबी ने आर्यन खान पर ड्रग्स मामले की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिसके चलते आर्यन खान को 25 दिन तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में काटने पड़े थे। उन्हें मुंबई में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन क्रूज पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में जमानत मिली है। हालिया खबरों के अनुसार शाह रुख खान का बेटा आर्यन खान अगले कुछ दिनों तक मन्नत से बाहर नहीं निकलेंगे। इसके पीछे कारण यह है कि उनके घर के बाहर पपराजी का भारी जमावड़ा होगा। आर्यन खान के जेल से छूटकर आने से पहले शाह रुख खान के घर मन्नत को काफी अच्छे से सजाया गया था। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई है।

Comments


Upcoming News