प्रियंका गांधी वाड्रा व दीपेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार करना लोकतंत्र का हनन करने के बराबर : प्रवीन कश्यप

Khoji NCR
2021-10-04 10:34:13

कुरुक्षेत्र, 4अक्तूबर (सुदेश गोयल):असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवीन कश्यप दयालपुर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व युवा साँसद दीपेंद्र हुड्डा को गिरफ्तार करना लोकतं

त्र का हनन करने के बराबर है प्रियंका गांधी वाड्रा अचानक देर रात लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार से मिलने के लखनऊ पहुंचीं तो पुलिस ने रोक लिया और प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा को लखीमपुर खीरी में जाने से रोकने लगे जब प्रियंका ने उनका विरोध किया तो उन्होंने साढ़े पांच घंटे बाद प्रियंका को सीतापुर के हरगांव से हिरासत में ले लिया गया।इसके बाद उन्हें सीतापुर के ही गेस्ट हाउस ले जाया गया है। इससे पहले लखनऊ से लखीमपुर के लिए निकलने के दौरान उनकी और अन्य कांग्रेसी नेताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया गया जोकि सरासर गलत है और लोकतंत्र का हनन करने के बराबर है अगर ऐसे ही नेताओ को अरेस्ट किया जाने लगा तो किसानों और आम पब्लिक की आवाज कोन बनेगा। सचिव ने सरकार से आगाह किया है कि जल्द से जल्द प्रियंका गांधी को छोड़ा जाए और हालात का जायजा लेने दिया जाए जिससे वे किसानों की आवाज बुलंद कर सके।

Comments


Upcoming News