अभिनेत्री आर्या बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानें क्या है मौत की असल वजह

Khoji NCR
2020-12-13 08:46:52

नई दिल्ली, । साल 2020 मनोंरजन जगत के लिए काफी मनहूस रहा है। एक के बाद एक कई ​स्टार्स के निधन ने ​फिल्म इंडस्ट्री के फैंस को हिलाकर रख दिया है। वहीं हाल ही में 'द डर्टी पिक्चर' फेम बांग्ली अभिनेत्री

र्या बनर्जी की अचानक हुए मौत ने सबसे काफी चौंका दिया था। आर्या ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया था। इस खबर ने न सिर्फ आर्या के प​रिवारवालों बल्कि उनके फैंस को भी काफी दुखी किया था। आर्या को उनके कोलकाता स्थित घर में शुक्रवार को मृत पाया गया था। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। वहीं शुक्रवार की सुबह जब ​आर्या की नौकरानी उनके घर गई और एक्ट्रेस ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने तुंरत इस बात की जानकारी पुलिए को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आर्या के मृत शरीर को बाहर निकाला। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। अभिनेत्री आर्या बनर्जी की मौत के बाद पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं आर्या की ऑटोप्सी होने बाद अब उनकी मौत की सही वजह सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आर्या के शरीर में काफी मात्रा में शराब पाई गई। वहीं पुलिस के मुताबिक डॉक्टर्स ने आर्या बनर्जी के मर्डर की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कार्डियक अटैक होने की संभावना जताई गई है। वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक हुआ होगा, जिसकी वजह से वह मदद मांगने के लिए चलने की कोशिश कर रही होंगी और गिर गई होंगी। वहीं आर्या का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उनके के मृत शरीर के पास जो खून मिला है वह गिरने की वजह से बहा है। साथ ही डॉक्टर्स ने इस बात का भी खुलासा किया है। वहीं डॉक्टर्स ने इस बात का भी खुलासा किया है कि आर्या के पेट में करीब दो लीटर शराब मिली है। क्योंकि वह अपने मुंह के बल गिरी थीं इसलिए उन्हें चोट लगी और खून निकलने लगा।

Comments


Upcoming News