बेहद अजीब इंवीटेशन है अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी का, कार्ड में ही छपवा दिया शादी में ना बुलाने का कारण

Khoji NCR
2021-08-21 07:42:27

नई दिल्ली, । बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और ​सोनम कपूर की बहन रिया कपूर हाली ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूस

रे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया। रिया और करण की शादी की कई तस्वीरें औी वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों में करण और रिया बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब दोनों की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आई है। रिया कपूर और करण बूलानी की शादी के कार्ड की एक झलक एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने अपनी इंसटाग्राम स्टोरीज पर फैंस के साथ शेयर किया है। कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए आयशा ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया है। इस कार्ड में लिखा है, 'यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 14.08.21 को, करण और रिया की शादी घर में एक छोटे से समारोह में हुई थी। हमारे समय की परिस्थितियों ने हमें अपने कई प्रियजनों को अपनी शादी में बुलाने से रोक दिया।' वहीं इसी कार्ड में आगे लिखा है, 'हम सभी ने आपको तहे दिल से बहुत मिस किया, लेकिन आप हमारे दिलों में हैं। रिया और करण एक साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। हम आप सभी से उनकी आगे की जर्नी के लिए केवल आपका आशीर्वाद और प्यार मांगते है। हम आशा करते हैं कि जैसे ही सबकुछ सामान्य होगा, हम आप सभी के साथ जश्न मनाएंगे।' आपको बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से पिछले शनिवार को हुई है। शादी में सिर्फ उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं कपूर परिवार ने शादी का जिक्र किसी से नहीं किया था।

Comments


Upcoming News