प्रियंका चोपड़ा इन तीन सुपरस्टार्स को इंस्टाग्राम पर नहीं करती हैं फॉलो, एक के साथ तो थे अफेयर के चर्चे

Khoji NCR
2021-08-19 08:05:08

नई दिल्ली, । प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं यहां उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। एक्ट्रेस इस पिक्चर-शेयरिंग ऐप पर 642 लोगों को फॉलो करती हैं। उनकी फॉलो लिस्ट में दु

िया भर की मशहूर हस्तियां शामिल हैं। पर क्या आप जानते हैं कि प्रियंका बॉलीवुड के अपने कुछ सुपरस्टार फ्रेंड्स को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करतीं। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा प्रियंका के फॉलो लिस्ट में जहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ और कई अन्य सेलेब्स हैं। वहीं पीसी अपने कुछ को-स्टार्स को फॉलो नहीं करती हैं। जिसमें शाहरुख खान, संजय दत्त और अजय देवगन के नाम शामिल हैं। जब कि प्रियंका ने अपने करियर में तीनों सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। अभिनेत्री ने 'डॉन' में शाहरुख खान, 'ब्लैकमेल' में अजय देवगन और 'अग्निपथ' में संजय दत्त के साथ अभिनय किया। हालांकि इस बात से अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि क्या प्रियंका की इन तिनों स्टार के कोई लड़ाई है या ये फॉलो ना करना ऐसे ही कैजुअल है। क्योंकि कहा ये जाता है कि प्रियंका और शाहरुख खान के बीच की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त थी। इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को आखिरी बार 'द व्हाइट टाइगर' में राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ देखा गया था। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिस से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जहां वह पहली बार लीड रोल में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म कथित तौर पर जोया अख्तर की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह एक रोड ट्रिप फिल्म होगी, लेकिन इस बार फिल्म में सिर्फ तीन लड़कियों होंगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैन्स का अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

Comments


Upcoming News