बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं नेहा भसीन, गा चुकी हैं कई शानदार गानें, जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें

Khoji NCR
2021-08-02 09:17:35

नई दिल्ली। टीवी के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 का एलान हो चुका है। इस बार यह शो शुरुआत के 6 हफ्तों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मशहूर

िल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। यह शो 8 अगस्त से शुरू होने वाला है। ऐसे में शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम उजागर हो रहे हैं। बिग बॉस 15 में मशहूर गायिका नेहा भसीन नजर आने वाली हैं। उनके नाम का खुलासा हाल ही में वूट सिलेक्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए किया। नेहा भसीन के नाम का खुलासा होते ही शो के दर्शक और उनके फैंस बिग बॉस 15 को लेकर काफी उत्साहित हैं। ऐसी में हम आपको नेहा भसीन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं। वह अपने फैशन और स्टाइल की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नेहा भसीन का जन्म 18 नवंबर 1982 को दिल्ली के हिंदू पंजाबी परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि गायिकी की तरफ रही है। यही वजह है जो नेहा भसीन ने अपनी शानदार गायिकी से महज 9 साल की उम्र में पहली बार पुरस्कार जीता था। इसके बाद उन्होंने श्यामक डावर की डांस एकेडमी जॉइन डांस और उस्ताद गुलाम मुस्तफा से क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली। नेहा भसीन 18 साल की उम्र में कॉक वी पॉपस्टार में हिस्सा लिया। इस शो ने उन्होंने रातों-रात मशहूर कर दिया। इसके बाद नेहा भसीन ने बॉलीवुड के कई हिट और मशहूर गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने 'स्वैग से स्वागत', 'धुनकी लागे' और 'जग घूमिया' सहित कई सुपहिट गाने गाए हैं। हिंदी गानों के अलावा नेहा भसीन तमिल और तेलुगु फिल्मों के लिए भी गानें गा चुकी हैं। उन्हें असली पहचान साल 2007 में आई फिल्म फैशन के गाने 'कुछ खास है' से मिली थी। गायिकी के अलावा नेहा भसीन अभिनय भी कर चुकी हैं। उन्होंने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में आई फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से की थी। इस फिल्म में नेहा भसीन के साथ केके मेनन और रणवीर शोरी मुख्य भूमिका में थे। नेहा भसीन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने म्यूजिक कंपोजर समीरुद्दीन से 23 अक्टूबर, 2016 में शादी की थी। इन दोनों ने इटली में शादी की थी।

Comments


Upcoming News