Karan Johar ने रॉकी रणवीर सिंह के साथ शेयर की सेल्फी, देखें वायरल फोटो

Khoji NCR
2021-07-21 08:50:05

नई दिल्ली,। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर कई सालों में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म की तैयारियों में जोरो से जुटे

हुए हैं। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दिख रहे हैं। इस तस्वीर में करण जौहर व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं, तो वही अभिनेता व्हाइट टी-शर्ट और एक गोल कैप लगाए दिख रहे हैं। साथ ही दोनों स्टाइलिश सनग्लासेस पहने दिखाई दे रहे हैं। सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्टर रणवीर सिंह को टैग करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘रॉकी उसका नाम!’ हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि वो अपनी आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए लोकेशन सर्च करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इस फिल्म की घोषणा करण जौहर ने अभिनेता रणवीर सिंह के बर्थडे यानी 6 जून को एक वीडियो शेयर कर की थी। वीडियो में उन्होंने फिल्म का नाम और कास्ट की घोषणा की थी। आपको बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी। इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था। इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी। वही बात अगर दोनों के वर्कफ्रंट की तो दोनों इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बात अगर रणवीर सिंह की करें तो वो जल्दी ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वालें हैं इसके अलावा वो फिल्म 83 और सर्कस में नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट की बात करें वो बहुचर्चित फिल्म आरआरआर में सीता के लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं।

Comments


Upcoming News