टेकचंद को टोक्यों पैरालम्पिक 2020 में इवेंट जेवेलियन थ्रो एफ 54 में क्वालीफाई करने के लिए किया सम्मानित

Khoji NCR
2021-07-15 12:12:43

24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक टोक्यो में किया जाएगा पैरालम्पिक खेलों का आयोजन नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित यादव )÷ उपायुक्त अजय कुमार ने आज कैंप कार्यालय में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्

यालय में कार्यरत टेकचंद पैरा ऐथलेटिक्स प्रशिक्षक टोक्यो पैरालम्पिक खेल 2020 में क्वालीफाई करने पर पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टेकचंद की माता जी को भी शाल भेट कर सम्मानित किया। डीसी ने टेकचंद के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में पदक लाने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि टेकचंद पैरा ऐथेलेटिक्स प्रशिक्षक ने टोक्यों पैरालम्पिक 2020 में इवेंट जेवेलियन थ्रो एफ 54 में क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि पैरालम्पिक 2020 का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर 2021 तक टोक्यो में किया जाएगा। टेकचन्द की खेल उपलब्धियां सराहनीय है। उनके द्वारा एशियन गेम्स 2018 इवेंट जेवेलियन थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया गया व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण पदक अर्जित किए जा चुके हैं जो देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से वालीबाल प्रशिक्षक नरेश कुमार, आरचरी प्रशिक्षक विनय कुमार, सहायक संजय कुमार व लिपिक तेजप्रकाश उपस्थित थे।

Comments


Upcoming News