इंडस्ट्रियल एरिया में जल जीवन मिशन पर कार्यक्रम आयोजित

Khoji NCR
2021-07-13 10:19:42

पृथ्वी पर हर एक जीव के लिए जल का बहुत बड़ा महत्व है : महाशय सतवीर नारनौल एनसीआर हरियाणा (अमित यादव) ÷ इसी दिक्कत आण आली सै, जो नहीं किसी पर हल होगा। तड़प तड़प कैं मर जांगे जै नहीं पीण नै जल होगा। इ

ी हरियाणावी रागनी के माध्यम से जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय नारनौल की भजन मंडली ने आज स्थानीय इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित बालाजी मंदिर में लोगों को जल सरंक्षण के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर महाशय सतवीर व उनकी भजन मंडली ने लोगों को रागनी व भजनों के माध्यम से बताया कि पृथ्वी पर हर एक जीव के लिए जल का बहुत ही बड़ा महत्व है। जीने के लिए जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अब बरसात का मौसम आ रहा है। इसलिए लोग वर्षा जल एकत्र करने के लिए एक या दो टंकी बनाकर उन्हें मजबूत जाली या फिल्टर करके कपड़े से ढकें। वर्षा जल का संग्रहण सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जल के महत्व और भविष्य में जल की कमी से संबंधित समस्याओं को समझना चाहिए। हमें अपने जीवन में उपयोगी जल को बर्बाद और प्रदूषित नहीं करना चाहिए तथा लोगों के बीच जल संरक्षण बचाने को बढ़ावा देना चाहिए।

Comments


Upcoming News