राम कपूर ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जान हो सकते हैं हैरान

Khoji NCR
2021-07-13 08:26:39

नई दिल्ली, । अभिनेता राम कपूर ने नई फैंसी कार खरीदी है। उन्होंने पोर्श ने कई कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। राम कपूर टीवी और बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। उनकी अपनी नई कार

े साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। राम कपूर ने ब्लू कलर की पोर्श 911 करेरा एस खरीदी है। इस बात की जानकारी पोर्श इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पोर्श इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम कपूर की उनकी नई कार के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ पोर्श इंडिया ने राम कपूर के लिए खास पोस्ट लिखा है। पोर्श ने अपने पोस्ट में लिखा, 'राम कपूर और उनकी नई 911 करेरा एस को हेल्लो कहें जो पोर्श मुंबई की ओर से डिलीवर की गई है।' पोस्ट में आगे लिखा, 'मशहूर अभिनेता का पोर्श परिवार में स्वागत है, और हम आने वाले दिनों में उनके रोमांचकारी यात्रा की कामना करते हैं।' राम कपूर के लिए लिखा पोर्श इंडिया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। दिग्गज अभिनेता के फैंस पोस्ट और उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर राम कपूर को उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं। बात करें पोर्श 911 करेरा एस की तो वेबसाइट बाइक एंड कार के अनुसार इस कार की कीमत 1.84 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत है। यह चार सीटों वाली लग्जरी कार है। राम कपूर ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को हमेशा जीता है। बीते दिनों उनके चर्चित शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' को दस साल पूरे हुए हैं। 'बड़े अच्छे लगते हैं' राम और प्रिया की एक हटके प्रेम कहानी पर आधारित था। जिसमें राम कपूर एक बड़े बिजनेसमैन रहते हैं और अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं। तो वहीं प्रिया (साक्षी तंवर) एक मध्यम वर्गीय परिवार से रहती है और वो भी अपने परिवार के बहुत प्यार करती है। दोनों की उम्र अधिक होने के बाद भी घर की जिम्मेदारियों के चलते दोनों ही शादी नहीं करते हैं। लेकिन कुछ समय बाद ऐसे हालात बनते हैं कि राम और प्रिया को ना चाहते हुए भी एक दूसरे के साथ शादी करना पड़ती है। दोनों की शादी के बाद इनके बीच प्यार पनपने लगता है और असली कहानी यहीं से शुरू होती है।

Comments


Upcoming News