काव्या ने दिखाया सास का असली रूप, बहू नंदनी से लगवाया पोछा, फिर अचानक ही..., वायरल हो रहा video

Khoji NCR
2021-07-13 08:25:10

नई दिल्ली, । इन दिनों टीवी शो 'अनुपमा' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। हर​ दिन शो में आने वाले नए ट्विस्ट को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है। टीआरपी के मामले में भी ये शो अपनी पकड़ बनाए हुए ह

ै। शो के हर किरदार को काफी पंसद किया जा रहा है। वहीं 'अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा को फैंस काफी पसंद करते हैं। मदालसा बालीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। मदालसा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी जबदस्त एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो के साथ शो से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती हैं। इसी बीच मदालसा ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी ऑन स्क्रीन बहू नंदनी यानी अनघा भोसले से पोछा लगवाती नजर आ रही हैं। यहां देखे वीडियो... बहू से लगवाया पोछा मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मदालसा यानी काव्या अपनी बहू नंदनी यानी अनघा भोसले से फर्श पर किस तरह पोछा लगवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मदालसा चेयर पर बैठी हैं और अनघा को पोछा लगाने का त​रीका सिखा रही हैं कि कैसे लगाया जाए। इस दौरान मदालसा पूरी तरह से सास के रोब में दिखाई दे रही हैं। वहीं अनघा पोछा लगाते-लगाते खुद ही गिर जाती हैं। सोशल मीडिया पर मदालसा औन अनघा का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं। मदालसा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह कन्नड़ मूवी 'शौर्य' में भी नजर आईं थीं। लेकिन सही मायने में उन्हों पहचान ​टीवी सीरियल 'अनुपमा' से मिली। इस शो में काव्या के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आपको बता दें कि मदालसा फेमस एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता-निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। शीला 90 के दशक की एक जानी मानी कलाकार हैं। उन्होंने 'महाभारत' में देवकी का किरदार के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है।

Comments


Upcoming News