मुकुंदपुरा व नायन के जोहड़ को नहरी पानी से भरने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू

Khoji NCR
2021-07-03 08:21:51

मुकुंदपुरा व नायन के जोहड़ को नहरी पानी से भरने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू नारनौल 3 जुलाई। जल शक्ति अभियान के तहत मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए सिंचाई विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर र

ा है। इस अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मुकंदपुरा व नायन के जोहड़ को पाइप लाइन के जरिए भरने का काम जल्द ही पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इन दोनों गांव के जोहड़ नहरी पानी से लबालब होंगे। यह जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग नारनौल के अधीक्षक अभियंता इंजीनियर सुरेश कुमार यादव ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू जल सेवाएं परिमंडल, नारनौल के अधीन महेंद्रगढ़ नहर जल सेवा मंडल, नारनौल की शहबाजपुर रजवाहा के पंप हाउस नंबर 2 (किलोमीटर 5.400) के दाहिनी तरफ से गांव मुकुंदपुरा व नोलपुर रजवाहा के पम्प हाऊस नम्बर-6 ( किलोमीटर 19.750) के बाई तरफ से गांव नायन के जोहड़ को नहरी पानी से भरने के लिए उठान प्रणाली द्वारा एचडीपीई 200 मिलीमीटर व्यास के पाइप दबाकर नहरी पानी से भरने का शुरू कर दिया है। इसे जल्द ही पूरा करके जोहड़ में पानी भरने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि गांव मुकंदपुरा व नायन का जोहड़ नहरी पानी से भरने के बाद सैकड़ों एकड़ भूमि उपचारित होगी तथा निरंतर गिर रहे भूमि जल स्तर में सुधार होगा। भूमिगत पानी की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इन जोहड़ों में पानी भरने से पशुधन को भी पीने का पानी उपलब्ध होगा तथा पशुओं के दूध की मात्रा में भी बढ़ोतरी होगी। भूमिगत जल स्तर में सुधार होने से कृषि पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी। श्री यादव ने बताया कि गांव मुकुंदपुरा व गांव नायन नांगल चौधरी विधानसभा के अंतर्गत आते हैं। इन दोनों गांव के जोहड़ों को उठान प्रणाली द्वारा शहबाजपुर एवं नोलपुर रजवाहा से लिंक किया जाएगा। सरकार द्वारा इन दोनों गांव के जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए जल शक्ति अभियान के तहत सरकार से 149. 75 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

Comments


Upcoming News