नेटफ्लिक्स पर आएगी 'हसीन दिलरूबा' तो प्राइम वीडियो पर 'द टुमारो वॉर', जानें- कब देख सकते हैं दोनों फ़िल्में

Khoji NCR
2021-07-01 09:13:10

नई दिल्ली, । बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हसीन दिलरूबा के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। तापसी की यह पहली फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। विनिल मै

्यू निर्देशित हसीन दिलरूबा साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फ़िल्म में तापसी के साथ विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है, जबकि इसका निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और भूषण कुमार ने किया है। फ़िल्म 2 जुलाई यानी कल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। अब सवाल यह है कि नेटफ्लिक्स पर हसीन दिलरूबा कितने बजे आएगी? आम तौर पर नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फ़िल्म या वेब सीरीज़ दोपहर को 12 बजे के आस-पास स्ट्रीम करता रहा है, तो हसीन दिलरूबा भी शुक्रवार को 12 बजे के आस-पास स्ट्रीम किये जाने की उम्मीद है। तापसी इससे पहले 2020 की फ़िल्म थप्पड़ में नज़र आयी थीं, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। यह फ़िल्म अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फ़िल्म की अवधि 2 घंटा 16 मिनट है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई को अंग्रेज़ी फ़िल्म द टुमारो वॉर रिलीज़ हो रही है। द टुमॉरो वॉर एक साइंस फिक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म में क्रिस प्रैट लीड रोल में हैं। क्रिस मुख्य रूप से गार्जिंयस ऑफ़ गैलेक्सी के लिए जाने जाते हैं। एवेंजर्स सीरीज़ की फ़िल्मों में भी नज़र आते रहे हैंं। जैच डीन लिखित और क्रिस मैके द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एडविन हॉज, सैम रिचर्डसन, बेट्टी गिलपिन, मैरी लिन राजस्कब और रयान कीरा आर्मस्ट्रांग भी हैं। प्रैट, रॉब कोवान, ब्रैडली जे फिशर और ब्रायन ओलिवर ने एक्सिक्यूटिव प्रोड्यूसर की ज़िम्मेदारी भी संभाली है। फ़िल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी। प्राइम पर द टुमारो वॉर की अवधि 2 घंटा 18 मिनट है। प्राइम पर ओरिजिनल फ़िल्में रात 12 बजे स्ट्रीम करने का रिवाज़ रहा है। ऐसे में द टुमारो वॉर आज रात 12 बजे स्ट्रीम की जा सकती है।

Comments


Upcoming News