*मिस एंड मिसेज एम्प्रेस अर्थ क्राउनिंग*

Khoji NCR
2021-06-29 11:14:44

उद्देश्य पर्यावरण और वन्य जीवन को संरक्षित करना. नई दिल्ली एनसीआर हरियाणा ÷(हनी महाजन / अमित कुमार यादव )÷ एम्प्रेस अर्थ, मिस नाज़ जोशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की और नई मिस और मिसेज ए

्प्रेस अर्थ का ताज पहनाया। एम्प्रेस अर्थ गैर-लाभकारी संगठन है जो लेसोथो, अफ्रीका में स्थित है। इसका उद्देश्य पर्यावरण और वन्य जीवन को संरक्षित करना है। इसका उद्देश्य धरती माता की सेवा करना है। कोविड 19 के कारण, प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई थी जहाँ भारत के नाज़ जोशी को विजेता के रूप में चुना गया था। 4 जुलाई को हम देखेंगे कि मिस एंड मिसेज कैटेगरी के हमारे विजेता कौन हैं। दोनों विजेताओं को सार्वजनिक मतदान द्वारा चुना जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत मुकुट और प्रेस द्वारा सवाल-जवाब के दौर से होगी। कार्यक्रम की मेजबानी एम्प्रेस अर्थ नाज़ जोशी द्वारा की जाती है और ताज पहनाया जाने-माने सौंदर्य विशेषज्ञ और महारानी पृथ्वी की न्यायाधीश श्रीमती रीता गंगवानी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद हाई टी और स्नैक्स रखा गया है | इस कार्यक्रम में मीडियाकर्मी हनी महाजन, एनसीआर हरियाणा के हरियाणा हेड एवं राष्ट्रीय प्रसार के वरिष्ठ जन लिस्ट-अमित कुमार यादव ,ज्योति कुमारी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। *आखिर कौन हैं एम्प्रेस अर्थ नाज़ जोशी* साल 2013 में ऑपरेशन के जरिए जेंडर बदलवाकर ऐयाज नाज जोशी से नाज जोशी बन चुकीं नाज ट्रांसजेडर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद से ही संघर्षरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेंस्ट अपने नाम किए हैं। एक बार फिर वो इंप्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब जीत चुकी हैं। वर्चुवल वर्ल्ड पर हुए इस कॉन्टेस्ट में 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिय़ा था। भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने इंप्रेस अर्थ 2021-22 के कॉन्टेंस्ट में हिस्सा लिया था। जहां पर वो इस खिताब को जीतने में कामयाब हुईं। 15 देशों की ओर से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमे से पांच देशों को टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल हुई। कोलंबिया, स्पेन, ब्राजील, मैक्सिको और भारत देश इसमे शामिल हैं। वर्चुअल कॉन्टेस्ट के माध्यम से सारे देश इसमे शामिल थे। जिसमे डिजिटल मीडिग के वक्त गाउन और नेशनल कॉस्ट्यूम पहनकर सारे प्रतिभागी शामिल हुए थे। 1 जून को ये कार्यक्रम दुबई में आयोजित किया गया था। साल 2013 में नाज ने ऑपरेशन के जरिए अपने जेंडर को बदलवाया था। उसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में पहुंची। नाज अपने जैसी महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं। नाज दिल्ली के मालवीय नगर में पैदा हुई। सेक्स चेंज ऑपरेशन से पहले उनका नाम ऐयाज नाज जोशी था। इन पांच फाइनलिस्ट से जो सवाल सबसे आखिर में पूछा गया वो था कि क्या आपको लगता है लॉकडाउन इस महामारी का हल है? नाज ने कहा - ''सिर्फ लॉकडाउन लगने से कोरोना पेशेंट की संख्या कम नहीं होगी। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि डब्ल्यू एचओ द्वारा जारी सभी सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा लोगों को शांत और सकारात्म बने रहना भी जरूरी है''। इस प्रतियोगिता में विजेता बनने से पहले नाज कई सारी प्रतियोगिताएं और खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। जिसमे मिस यूनिवर्स डाइवर्सिटी 2020, मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2017, मिस रिपब्लिक इंटरनेशनल ब्यूटी एंबेसेडर और मिस यूनाइटेड नेशंस एंबेसेडर जैसे खिताब शामिल हैं।

Comments


Upcoming News