जल संरक्षण में जिले का हर नागरिक बने भागीदार : एडीसी

Khoji NCR
2021-06-29 08:43:14

जल संरक्षण में जिले का हर नागरिक बने भागीदार : एडीसी नारनौल। जल का सही तरीके से संरक्षण तथा इसके वैज्ञानिक ढंग से उपयोग के लिए देशव्यापी जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रधानमंत्री का मह

्वपूर्ण अभियान है। जिस विभाग को जो लक्ष्य दिया गया है उसे वह सही समय पर पूरा करें। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा ने आज जल शक्ति अभियान के संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए। एडीसी ने कहा कि अब जल शक्ति अभियान के संबंध में हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। इसके साथ साथ जल शक्ति अभियान के पोर्टल पर अपनी गतिविधियों को भी समय-समय पर अपलोड कराते रहें। एडीसी ने निर्देश दिए कि जिला में सरकारी भवनों की छतों के पानी को जमीन मेंं उतारने के लिए लगाई गई प्रणाली का सौ फीसदी उपयोग होना चाहिए। जिन विभागों ने यह सिस्टम नहीं लगवाया है वह भी इसी माह इस कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न एनजीओ तथा सामाजिक संस्थाओंं को जोड़कर जल शक्ति अभियान के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी होनी चाहिए। इस अभियान में जिले का हर नागरिक भागीदार बने। महेंद्रगढ़ जिला में जल शक्ति अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। अब इस कार्य में और भी अधिक तेजी लाए जाने की जरूरत। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से जिला में लगभग साढे तीन लाख पौधे जल शक्ति अभियान के तहत लगाए जा रहे हैं। अगले सप्ताह से बारिश की संभावना है। ऐसे में अधिकारी स्थान को चिन्हित कर के वहां पर गड्ढा खुदवाने का काम पूरा कर लें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल संरक्षण के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जहां पर पहले बने हुए बांध कमजोर हो गए थे उन्हें फिर से मजबूत बनाया जा रहा है। कई जगह बांधों को पक्का किया जा रहा है। इसके अलावा भी नई जगह पर भी बांध बनाने का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ तरुण कुमार, डीडीपीओ ओम प्रकाश यादव, सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, एडीआईओ हरीश शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments


Upcoming News