अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर 23 को साईकिल रैली व पौधारोपण कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन : परसराम

Khoji NCR
2021-06-19 11:01:38

नारनोल एनसीआर हरियाणााा अमित यादव नारनौल,19 जून। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर 23 जून को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ओर से कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए साईकिल रैली व पौधारोपण कार्य

्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर टोक्यो में होने होने वाले ओलम्पिक खेलों में पैदल चाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला महेन्द्रगढ निवासी संदीप कुमार के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के महानिदेशक पंकज नैन ने प्रदेश के सभी जिलों में अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस के अवसर पर साईकिल रैली व पौधारौपण कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल, खेल स्टेडियम महेन्द्रगढ व जिला के सभी राजीव गांधी खेल परिसरों में विभिन्न प्रजाति के पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम नारनौल से साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न खेलों से सम्बन्धित खिलाड़ी व युवा क्लबों के सदस्य भाग लेगें। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से जलपान करवाया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि इस अवसर पर ओलम्पिक खेलों में पैदल चाल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला महेन्द्रगढ के गांव सुरेहती जाखल निवासी संदीप कुमार के माता-पिता के कर कमलों से पौधा रोपण करवाया जाएगा। ओलम्पियन संदीप कुमार के उत्साहवर्धन के लिए शुभकामना सैल्फी प्वाईंट भी बनवाया जाएगा।

Comments


Upcoming News