जल शक्ति अभियान- बारिश के पानी की एक-एक बूंद का करेगे संचय : तरूण

Khoji NCR
2021-06-10 10:50:55

नारनौल एनसीआर हरियाणा अमित यादव नारनौल, 10 जून। जलशक्ति अभियान के तहत जून माह मेंं अधिक से अधिक तालाब खोदे जाएंगे या उनकी छंटाई की जाएगी ताकि बारिश के सीजन मेंं अधिक से अधिक पानी का संरक्षण किय

ा जा सके। ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि यह काम एक तय समय सीमा मेंं करवाया जाए। बारिश के पानी का अधिक से अधिक संचय करके हम इस क्षेत्र की पानी की जरूरतोंं को पूरा कर सकते हैं। ये निर्देश जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरूण पांवरिया ने आज अधिकारियों की बैठक मेंं दिए। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित कुमार झा के साथ उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा जिला मेंं इस संबंध मेंं किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। सीईओ ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में इस अभियान के तहत एक साथ कई स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस अभियान मेंं लोगों को साथ जोड़कर जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बार जिला में पिछले वर्षों की तुलना मेंं कहींं अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान मेंं विभिन्न एनजीओ तथा समाजिक संस्थाओंं को जोड़ा जा रहा है। श्री पांवरिया ने बताया कि यह अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सभी विभाग लगातार कार्य मेंं लगे हुए हैं। जिला में ग्रामीण क्षेत्रोंं मेंं जोहड़ोंं की छंटाई व खुदाई का काम किया जा रहा है। वहीं सोखता गड्ïडे भी बनाए जा रहे हैं। इस अभियान की सफलता के लिए खुद उपायुक्त समय-समय पर इन कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। जिला में सरकारी भवनों की छतों के पानी को जमीन मेंं उतारने के लिए विभिन्न सरकारी विभाग अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं। पिछले वर्ष भी विभिन्न्न विभागों ने अपने यहां जल संचयन प्रणाली को अपनाया था। जिन विभागों मेंं ये प्रणाली पहले से ही चालू हैं उनका भी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि वे पूरी क्षमता के साथ पानी को जमीन मेंं उतार सकें। उन्होंने बताया कि इस अभियान की थीम वेयर इट फाल्स, वैन इट फाल्स के अनुसार बारिश का अधिकतम जल को सहेजने की दिशा में काम किया जाएगा। महेंद्रगढ़ जैसे जिले के लिए यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस बैठक में डीडीपीओ ओमप्रकाश के अलावा ग्रामीण विकास से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments


Upcoming News