टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी POCSO के तहत अरेस्ट, नाबालिग लड़की ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Khoji NCR
2021-06-05 08:35:05

नई दिल्ली, । 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को देर रात वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ा का आरोप लगा है। पर्ल को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलि

ने बताया कि ये एक पुराना केस है जिसमें एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल पर्ल को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पर्ल की गिरफ्तारी की खबर से पूरा टीवी जगत सदमें में हैं। एक्ट्रेस अनीता हंसदानी ने सोशल मीडिया पर इस खबर को बकावस बताया है। उनका कहना है कि ये सब झूठ है और सच क्या है वो बहुत जल्द सबके सामने आएगा। पिछले दिनों हुआ पिता का निधन बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था। नागिन 3 में आए थे नजर वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल ने साल 2013 में शो दिल की नजर से खूबसूरत से एक्टिंग की शुरुआत की. हालांकि उन्हें पहला लीड रोल शो फिर भी ना माने बदतमीज दिल से मिला. इसके बाद वह नागार्जुन एक योद्धा और बेपनाह प्यार में नजर आ चुके हैं. सबसे ज्यादा पर्ल को एकता कपूर के शो नागिन 3 में पसंद किया गया. फिलहाल पर्ल टीवी शो ब्रह्मराक्षस 2 में अंगद मेहरा का किरदार निभा रहे हैं.

Comments


Upcoming News